BOOST MEMORY

6/recent/ticker-posts

इंदौर से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां Part-2 । मध्य प्रदेश दर्शन

जय हिंद दोस्तों

मध्य प्रदेश के जिले बार अध्ययन की श्रेणी में हम इंदौर जिले के Part-1 को देख चुके हैं जिसमें हमने जाना था- इंदौर के इतिहास के विषय में, इंदौर के उद्योग, इंदौर के परिवहन एवं संचार व इंदौर से बनने वाले महत्वपूर्ण प्रश्नों के विषय में जानकारी को। 

इंदौर के पार्ट 2 में हम जानने वाले हैं इंदौर से संबंधित रोचक जानकारियां, इंदौर का खेल जगत में योगदान, शिक्षा के छेत्र में इंदौर, इंदौर के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल व इंदौर के लोकप्रिय पर्यटक स्थलों और इंदौर से संबंधित प्रमुख व्यक्तित्व के विषय में। तो चलिए दोस्तों शुरुआत करते हैं -

चलो इंदौर घूमते हैं

इंदौर से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां 

प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण प्रश्नन- 

शिक्षा की राजधानी कहां जाने वाले इंदौर के विभिन्न शिक्षण संस्थान से संबंध जानकारी-

👉इंदौर में सर्वाधिक महाविद्यालय स्थित है

👉इंदौर में ही davv देवी अहिल्या विश्वविद्यालय (1964 से निरंतर सेवा में) है।

👉यही अटल बिहारी कॉलेज व होलकर कॉलेज जोकि साइंस के लिए प्रसिद्ध है, स्थित है ।

👉प्रदेश का एकमात्र शासकीय नर्सिंग कॉलेज इंदौर में ही स्थित है 

👉आईआईएम व आईआईटी दोनों संस्थान इंदौर में ही है। 

👉प्रदेश का पहला निजी क्षेत्र का पत्रकारिता महाविद्यालय इंदौर में ही है 

👉डॉक्टर भीमराव अंबेडकर राष्ट्रीय सामाजिक विज्ञान संस्थान इंदौर के महू तहसील में है। 

👉मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग का मुख्यालय इंदौर में ही है।

इंदौर की पत्रिकाएं

पूर्ण चंद्र उदय 

नेशनल हेराल्ड 

लोकस्वामी 

महा मध्य प्रदेश 

जनार्दन 

विश्व भ्रमण 

फ्री प्रेस 

मनस्वी 

प्रभात किरण 

क्रांतिकारी सहारा 

कृषि मंथ 

मुक्ति मार्ग आदि

खेल जगत में इंदौर

👉प्रदेश का सबसे पुराना क्रिकेट क्लब- पारसी क्रिकेट क्लब (1890 ई)

👉 क्रिकेट क्लब सबसे पुराना जो अभी भी चल रहा-यशवंत क्रिकेट क्लब।

👉प्रदेश में पहली बार क्रिकेट का ओडीआई मैच नेहरू स्टेडियम में भारत और वेस्टइंडीज के मध्य 1 दिसंबर 1983 को खेला गया ।

👉प्रदेश में विश्व कप का पहला मैच सन 1987 में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के मध्य नेहरू स्टेडियम में खेला गया।

(इंदौर के इसी स्टेडियम में सचिन तेंदुलकर ने अपने 10000 रन पूरे किए थे।)

👉ऊषा राजे होलकर स्टेडियम – इस स्टेडियम में 2011 में वीरेंद्र सहवाग ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दोहरा शतक लगाया था व इसी स्टेडियम में रोहित शर्मा ने 35 गेंदों में 100 रनों की धुआंधार पारी श्रीलंका के खिलाफ खेली थी।

👉नरेंद्र हिरवानी - सन 1987-88 में टेस्ट क्रिकेट में 16 विकेट लेकर विश्व रिकॉर्ड रचा था(वेस्टइंडीज के खिलाफ)

👉कैप्टन मुस्ताक अली भारत का पहला क्रिकेटर जिसने विदेशी धरती पर शतक लगाया था। (इंग्लैंड में)

👉संध्या अग्रवाल - 1986 मेंअर्जुन अवार्ड विजेता ( टेस्ट क्रिकेट में इंग्लैंड के खिलाफ 190 रन बनाए थे )

👉अमिताभ विजय वर्गीय व चंदू सरवते का संबंध भी इंदौर से ही है जो कि इंदौरी क्रिकेटर है।

इंदौर से संबंधित खिलाड़ी

👉शाहनवाज हुसैन – हॉकी खिलाड़ी 

👉राहुल द्रविड़ , आवेश खान , सी के नायडू – क्रिकेटर 

👉जूही झा – खो-खो

👉भीम सोनकर– पावर लिफ्टिंग 

👉अद्वैत पागे – तैराकी ( 2018 एकलव्य अवार्ड से सम्मानित)

👉आकाश नैनीताल – कबड्डी 

👉जोल गोदरेज – टेबल टेनिस (ग्रेट वॉल ऑफ चाइना के नाम से जाने जाते हैं)

👉शंकर लक्ष्मण – हॉकी (भारत का पहला हॉकी खिलाड़ी जो पहले गोलकीपर था फिर कप्तान बना)

👉अमी कमानी– स्नूकर खिलाड़ी (अर्जुन अवार्ड से सम्मानित)

इंदौर के पर्यटन स्थल

राजवाड़ा- यह 7 मंजिला इमारत है जिसमें नीचे की तीन मंजिल मार्बल अर्थात पत्थर से निर्मित है व ऊपर की चार मंजिल सागौन से निर्मित है।

इसी मंदिर के सामने अहिल्या देवी की प्रतिमा है यहां बड़े धूमधाम से होली का त्यौहार मनाया जाता है जो पूरे मध्यप्रदेश में काफी प्रसिद्ध है।

कांच मंदिर- यह भगवान जैन को समर्पित मंदिर है। इस स्थान पर देवी अहिल्याबाई ने स्वयं अपने हाथों से शिव भगवान की शिवलिंग का निर्माण किया था।

सिरपुर तालाब- सिरपुर पक्षी अभ्यारण या सिरपुर तालाब एक बहुत ही अच्छा पर्यटन स्थल है यहां आकर आपको काफी शांति मिलेगी।

शांत वातावरण व दोनों तरफ तालाब का नजारा आपके मन को मोह लेगा।

इसके अलावा

यशवंत सागर 

रालामंडल 

चोरल रिवर 

जानापाव हिल्स 

पातालपानी 

लाल बाग पैलेस 

रीजनल पार्क

उज्जैनी (Picnic Spot)

क्रिस्टल आईटी पार्क 

अभय प्रशाल 

छप्पन (56)

कमला नेहरू प्राणी संग्रहालय (जू) आदि

इंदौर जिले में ही स्थित है।

इंदौर के धार्मिक स्थल 

खजराना- मनोकामना पूरी करने वाले भगवान गणेश का यह मंदिर इंदौर में आस्था का केंद्र है भगवान गणेश के इस मंदिर के दर्शन के लिए दूर-दूर से लोग बड़ी संख्या में आते हैं।

मान्यताओं के अनुसार यहां के स्थानीय पंडित मंगलनाथ भट्ट को सपना आया कि इस क्षेत्र में गणेश जी की प्रतिमा है परंतु उस समय जब इन्होंने अपनी बात सभी के सामने रखी तो सबने इनका मजाक बनाया परंतु देवी अहिल्याबाई ने इस सपने पर गहन चिंतन किया व पंडित जी के स्वप्न अनुसार उस जगह की खुदाई करवाई और सच में उस जगह भगवान गणेश की प्रतिमा प्राप्त हुई।  

फिर उसी जगह देवी अहिल्याबाई द्वारा एक विशाल मंदिर का निर्माण कराया गया जिसे आज हम खजराना गणेश मंदिर के नाम से जानते हैं इस मंदिर में गणेश जी के अलावा अन्य 33 देवता भी विराजमान है जिनमें राम भगवान, साईं, दुर्गा देवी ‌व अनेक देवी-देवता और एक पीपल का पेड़ भी है।

अन्नपूर्णा मंदिर- मदुरै के मीनाक्षी मंदिर की तर्ज पर बना यह द्रविड़ शैली का मंदिर मध्य प्रदेश के मीनाक्षी मंदिर के नाम से भी जाना जाता है। मां अन्नपूर्णा जी के दर्शन करने दूर-दूर से श्रद्धालु बड़ी संख्या में यहां आते हैं।

इनके अलावा 

श्री रणजीत हनुमान मंदिर

बड़ा गणपति 

श्री बिजासन माता मंदिर 

पित्र धाम 

गोमटगिरी  

व्हाइट चर्च आदि 

धार्मिक स्थल भी इंदौर जिले के आस्था का केंद्र है।

इंदौर से संबंधित प्रसिद्ध व्यक्तित्व 

राहत इंदौरी –  जन्म- 01 जनवरी 1950

निधन - 11 अगस्त 2020

जन्म स्थान - इंदौर, मध्य प्रदेश, भारत।

राहत इन्दौरी एक भारतीय उर्दू शायर व हिंदी फिल्मों के गीतकार थे। वे देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर में उर्दू साहित्य के प्राध्यापक भी रह चुके हैं। 

लता मंगेशकर – स्वर कोकिला के नाम से प्रसिद्ध लता मंगेशकर जी का जन्म 28 सितम्बर 1929 को इन्दौर में हुआ ।

व्यवसाय– पार्श्वगायिका, संगीत निदेशक, निर्माता

सक्रिय वर्ष– 1942 से अब तक।

लता मंगेशकर जी के द्वारा गाए गए गाने एक निर्जीव में प्राण देने के समान माने गए हैं आपकी अद्भुत आवाज के कारण संगीत के क्षेत्र में आपका सबसे उज्जवल स्थान है।

लता मंगेशकर जी को ढेरों पुरस्कार और सम्मान भी मिले है जिनमें परीक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण है -

भारत सरकार पुरस्कार 

1969 - पद्म भूषण

1989 - दादा साहेब फाल्के पुरस्कार

1999 - पद्म विभूषण

2001 - भारत रत्न

डॉक्टर भीमराव अंबेडकर – भारतीय संविधान के जनक कहे जाने वाले डॉ भीमराव अंबेडकर का जन्म 14 अप्रैल‌ 1891 को इंदौर के महू तहसील में हुआ।

मृत्यु – 6 दिसंबर 1956 । 

आपके समाधि स्थल को चैत्यभूमी के नाम से जाना जाता है।

डॉ॰ बाबासाहब आम्बेडकर नाम से लोकप्रिय, भारतीय बहुज्ञ, विधिवेत्ता, अर्थशास्त्री, राजनीतिज्ञ, और समाजसुधारक डॉक्टर अंबेडकर साहब ने दलित बौद्ध आन्दोलन को प्रेरित किया और अछूतों (दलितों) से सामाजिक भेदभाव के विरुद्ध अभियान चलाया। आप के बदौलत ही दलित वर्ग को वह सम्मान मिला जो कि आपके बिना बहुत ही मुश्किल था।।

कुछ महत्वपूर्ण पॉइंट

👉डॉक्टर अंबेडकर एक ऐसे व्यक्ति थे जिन्होंने तीनो गोलमेज सम्मेलन में भाग लिया।

👉सन 1990 में आपको सबसे बड़े सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया।

👉आप संविधान सभा के प्रारूप समिति के अध्यक्ष भी बनाए गए।

👉आपके नाम पर ही इंदौर संभाग की महू तहसील का नाम अंबेडकर नगर रखा गया।

👉ℹ️ डॉक्टर भीमराव अंबेडकर साहब का एक अपना ही इतिहास है जिसे मैं एक अलग पोस्ट में आप सभी के सामने जल्द ही लेकर आऊंगा।

भगवान परशुराम - भगवान विष्णु के छठे अवतार कहे जाने वाले भगवान परशुराम जी का जन्म महू तहसील की जानापाव पहाड़ी से माना जाता है।

इनके अलावा

पलक मुछाल ( संगीत कलाकार)

शान( संगीत कलाकार)

सलमान खान (फिल्म अभिनेता)

राहुल द्रविड़( मशहूर क्रिकेटर)

उस्ताद आमिर खान (प्रसिद्ध संगीत कलाकार)

मधुसूदन पाटीदार (अंतर्राष्ट्रीय पर्वतारोही)

डॉक्टर जयंतीलाल भंडारी ( प्रसिद्ध कैरियर मार्गदर्शक)

डॉक्टर प्रताप सिंह हार्डिया (नेत्र रोग विशेषज्ञ)

दिग्विजय सिंह (राजनेता)

जॉनी वॉकर (प्रसिद्ध कॉमेडियन अभिनेता)

सुमित्रा महाजन (भाजपा नेता)

श्री कैलाश विजयवर्गीय आदि (राजनेता)

श्री भैरू लाल जी पाटीदार(भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष; राजनेता)

शहादत खान( 1857 की क्रांति के क्रांतिकारी नेता)

हेमांगी सिंह यदु (Indian beauty pageant titleholder)

डॉक्टर भकती यादव (समाजसेवी चिकित्सक) आदि का संबंध भी इंदौर जिले से ही है।

दोस्तों इंदौर से संबंधित सभी प्रतियोगी परीक्षाओं मैं पूछे जाने वाली जितनी महत्वपूर्ण जानकारी में जुटा सका, उसे मैंने आप सभी के सामने प्रस्तुत किया , आशा करता हूं कि इंदौर से संबंधित हमारी यह पोस्ट आपको जरूर पसंद आई होगी। 

आपसे निवेदन है कि कृपया कर इन पोस्टों को अपने दोस्तों के साथ, अपने स्टडी ग्रुप में जरूर शेयर करें ताकि हर कोई मध्य प्रदेश के प्रत्येक जिले के विषय में जानकारियों को जान सके इसके अलावा यदि इंदौर से संबंधित आप हमें कोई विशेष जानकारी देना चाहते हैं तो कमेंट करके जरूर बताएं हम उसे अपने इस लेख में अवश्य जोड़ेंगे।

यदि आप इंदौर जिले से हैं और अपने किसी भी व्यवसाय को प्रमोट कराना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

Indore Part 1 - click here ℹ️ℹ️ℹ️ℹ️

Post a Comment

0 Comments

Computer Most Important Question In SSC Exam